पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश सरकार बागवान विरोधी:लायकराम

प्रदेश सरकार बागवान विरोधी:लायकराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेस कांफ्रेस को संबाेधित करते भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई के पदाधिकारी

भास्कर न्यूज|रोहडू

भाजपामंडल जुब्बल कोटखाई ने प्रदेश सरकार सीपीएस रोहित ठाकुर पर बागवानों की अनदेखी करने का अारोप लगाया है। ट्रकों के उपलब्ध नहीं होने से बागवानों को हो रहे लाखों रूपए के नुक्सान का हवाला देते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार से ठियोग हाटकोटी रोहडू सड़क की मुरम्मत के लिए खर्च किए गए 12 करोड रूपए का हिसाब देने की मांग की है। रोहडू में आयाेजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई के अध्यक्ष लायक राम चौहान महामंत्री उमेश शर्मा ने सीपीएस कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे। भाजपा नेतओं ने कहा कि बागवानों की हितैषी होने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार की असलियत बागवानों के सामने गई है। उन्होंने कहा कि 97 सेब प्रापण केंद्रो को बंद कर दिया गया है। जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में 500 ट्रकों की कमी का जिक्र करते हुए उमेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2010 में सेब की बंपर पैदावार हुई थी और इसी साल अब तक की सबसे ज्यादा बरसात भी हुई थी लेकिन पूर्व बागवानी मंत्री के प्रयासों से ट्रकों की कमी हुई ही सेब सड़ा।