ट्रक की टक्कर से महिला घायल
ठियोग| ठियोगकस्बे से गुजरने वाले एनएच 5 पर पैदल चलने वालों की जान पर हमेशा खतरा बना हुआ है। बस स्टैंड,जनोगघाट,नया बाजार आदि क्षेत्रों में दिन भर इतना अधिक ट्रैफिक होता है कि पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों,ग्रामीणों,बुजुर्गों,महिलाओं के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना कठिन हो गया है। शनिवार को बस स्टैंड के पास एक महिला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसे सिर में चोट आई लेकिन भाग्यवश वह बच गई। उसे टक्कर मारने वाला ट्रक चालक और अन्य लोग उठाकर अस्पताल ले गए। इस प्रकार की वारदातें ठियोग कस्बे में आम हो चली हैं।