- Hindi News
- ठियोग में इंटर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता 19 से
ठियोग में इंटर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता 19 से
ठियोग| ठियोगकालेज में इंटर कालेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से शुरू होगा। कालेज की प्रधानाचार्य करूणा भारद्वाज ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को 11 बजे होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न कालेजों की 20 से 25 टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। कई अतर्राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ियों के भी भाग लेने की संभावना है। प्रधानाचार्य के अनुसार प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सिंचाई जनस्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स मुख्यातिथि होंगी।