बच्चों को बताई डाकघर की महत्ता
ईशानपब्लिक स्कूल ठियोग के पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को मंगलवार को ठियोग उपडाकघर ले जाया गया जहां पर उन्हें डाकघर के कामकाज और देश में डाकघरों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने पोस्टमास्टर से कई प्रश्न पूछे। इसके अलावा स्कूल में मंगलवार को ओजोन दिवस भी मनाया गया और पृथ्वी की अंतरिक्ष के खतरों से रक्षा के लिए इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि ओजोन परत हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है।