पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागपुर पेयजल योजना जल्द होगी पूरी: विद्या

नागपुर पेयजल योजना जल्द होगी पूरी: विद्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िठयोग | ठियोगके नहौल में तीन दिवसीय बिशू मेले का समापन बागवानीह मंत्री विद्या स्टोक्स ने किया। उन्होंने कहा कि गिरीखड्ड से नागपुर पेयजल योजना का कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है और जल्दी यह योजना लोगों को समर्पित होगी। उन्होंने कहा कि नहौल स्कूल के भवन का निर्माण बैकवर्ड प्लान के तहत शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की ओर से सड़क और अन्य मांगों को भी पूरा करने का वादा किया। उन्होंने नहौल प्राथमिक स्कूल चड़ीमू के भवन निर्माण के लिए दो लाख और मेला कमेटी को 50 हजार, ठोडा दलों को 11-11 हजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले स्कूली बच्चों को दस हजार प्रोत्साहन राशी दी।