गड्ढों को भरने में जुटी सीएंडसी कंपनी
रोहड़ू : गडढों को भरने में लगी सीएंडसी की मशीन।
सीएम को हकीकत से दूर रखने की चाल
सड़कपर गड्ढों को भरने के काम को देखकर लोग सरकार के खिलाफ जमकर अपना रोष जाहिर कर रहे हैं। रोहडू निवासी संजय प्रीत, मोहन सिंह, संजीव, मनमोहन , अजीत सहित दर्जन भर महिलाअों ने इस मरम्मत कार्य को सीएम को वास्तविकता से दूर रखने की चाल बताया। छौहारा निवासी कपिल, टिक्कर निवासी यशपाल सहित दर्जनों युवाओं ने कहा कि अगर सीएम साहब के लिए सड़क की मरम्मत हो सकती है, तो सीएम को ठियोग से रोहडू सड़क का सफर करके ही आना चाहिए।
भास्कर न्यूज|रोहडू
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह के रोहडू से हाटकोटी जाने के कार्यक्रम को देखते हुए सीएंडसी कंपनी ने रोहडू हाटकोटी सड़क पर पड़े गडढों को भरने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ठियोग-हाटकोटी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने में भले ही सरकार सफल नहीं हो पा रही हो, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को रोहडू से हाटकोटी तक के 15 किलोमीटर के सफर में किसी प्रकार का कष्ट हो इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम 30 सितंबर को रोहडू दौरे पर रहे हैं, तो एक अक्तूबर को उनका कार्यक्रम रोहडू से हाटकोटी जाने का है। इसके बाद दो सालों से सड़क के निर्माण का टेंडर लेकर कछुआ चाल से निर्माण कार्य कर रही सीएंडसी कंपनी ने अचानक हाटकोटी राेहडूृ सड़क पर युद्ध स्तर पर गड्ढों का भरने का काम शुरू कर दिया है। सेब सीजन के दौरान इस सड़क की मरम्मत के लिए एक भी मजदूर को तैनात करने वाली सीएंडसी कंपनी ने रोहडू हाटकोटी के बीच गड्ढों को भरनेे के लिए ही पांच मशीनें दो दर्जन से अधिक मजूदर काम पर लगा दिए हैं। इससे सड़क की खस्ताहालत के चलते परेशान क्षेत्रवासियों में सरकार के प्रति रोष और बढ़ गया है।