पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली,पानी की सुविधाएं नहीं

बिजली,पानी की सुविधाएं नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्माके अनुसार ठियोग तहसील में पहले की कई पद रिक्त हैं और ऊपर से देहा में खोली जा रही उपतहसील के लिए भी ठियोग से ही कर्मचारी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने देहा में उपतहसील का स्वागत करते सरकार से वहां के लिए अलग से स्टॉफ भेजने की मांग की है। ठियोग अस्पताल में डाक्टरों और अन्य स्टॉफ की कमी पर भी वर्मा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है और मांग की कि व्यवस्था दुरूस्त की जाए।

अब बसें घटकर 9-10 रहीं

वर्माने सरकार से मांग की कि ठियोग के ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी है और कई रूटों पर ओवरलोडिंग हो रही है। ठियोग में 32 रूटों पर पहले 12 बसें थीं लेकिन परिवहन मंत्री के और बसें भेजने के आश्वासन के बावजूद अब बसें घट कर 9-10 रह गई हैं। वर्मा ने कहा है कि ठियोग क्षेत्र में सरकार लोगों की मूल भूत आवश्यकताओं को पूरा करे अन्यथा भाजपा लोगों के साथ सड़कों पर उतरने पर विवश होगी और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

भास्कर न्यूज|ठियोग

ठियोगके पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर ठियोग विस क्षेत्र में बिजली,पानी,परिवहन और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को ठीक से उपलब्ध करवाने का आरोप लगाया है। वर्मा ने एक बयान में कहा है कि ठियोग में विकास के कार्य शुरू करना तो दूर वर्तमान विधायिका और सरकार की मंत्री के रूप में कार्य कर रहीं विद्या स्टोक्स ठियोग में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भी नहीं भर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, बिजली और परिवहन की सुविधाएं बुरी तरह से अस्तव्यस्त हैं और इनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। सड़कों की हालत में कोई सुधार के प्रयास भी के बराबर हो रहे हैंै। वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय ठियोग के कई गांवों को कई कई दिनों के बाद पानी मिल रहा है। इसके अलावा आए दिन बिजली में कटों से भी लोग परेशान हैं। ठियोग की विधायक इसी विभाग की मंत्री होते हुए भी रिक्त पदों को नहीं भर पाई हैं और फिटरों,पंप आपरेटरों और अन्य कई पदों पर कर्मचारियों की कमी है।