एचआरटीसी की बस सेवा में हो सुधार
नारकंडा में खुले अग्निशमन केंद्र: राकेश
भाजपाने ठियोग में परिवहन निगम की स्थानीय बस सेवा को लेकर रोष प्रकट करते हुए इसमें सुधार करने और ठियोग के स्थानीय बस रूटों के लिए नई बसें भेजने की मांग सरकार से की है। मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपराम वर्मा ,महासचिव राजेन्द्र चंदेल और अन्य पदाधिकारियों कहा है कि ठियोग क्षेत्र में स्थानीय रूटों की संख्या जहां लगातार बढ़ाई जा रही है वहीं पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई है। ठियोग में 35 से अधिक रूटों के लिए मात्र 11 बसें हैं जो पुरानी और खस्ता हाल हैं। इस कारण रूटों पर समय पर बसें चलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की सेवा ठीक नहीं है। परिवwहन मंत्री ने अपने ठियोग दौरों पर घोषणा की थी कि ठियोग के लिए बसें भेजी जाएंगी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी ठियोग में परिवहन सेवा में कोई सुधार नहीं हो पाया है। शादियों के मुहूर्तों के समय ठियोग में कई रूटों पर बसें नहींं चलीं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भाजपा के अनुसार परिवहन निगम ने अन्य क्षेत्रों को जहां नई बसें भेजी हैँ ठियोग के लिए कोई नई बस नही भेजी गई है।
ठियोग|पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने सरकार से नारकंडा नगर पंचायत मुख्यालय में अग्निशमन केन्द्र खोलने की मांग की है। उन्होंने कुमारसैन में आग लगने की घटना से हुए नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए इस आग से प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा तुरंत प्रदान करने की भी मांग की है। वर्मा ने कहा कि नारकंडा में यदि अग्निशमन केन्द्र होता तो नुकसान को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि इससे मतियाना,शिलारू,कोटगढ़,कुमारसैन,बड़ागांव आदि क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। वर्मा के अनुसार ठियोग और रामपुर से नारकंडा और कुमारसैन की दूरी बहुत अधिक है और जब तक इन कस्बों से अग्निशमन सेवा यहां तक पहुंचती है तब तक आग फैल चुकी होती है और लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है।