युकां हर बूथ पर बनाएगी दस मेंबर
ठियोग| ठियोगकुमारसैन युवा कांग्रेस की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूर्व अध्यक्ष मंजीत खाची ने भी भाग लिया। बैठक में निर्णय किया गया कि ठियोग विस क्षेत्र में युकां को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा। हर बूथ पर दस दस सदस्य बनाने के लक्ष्य को शीध्र पूरा किया जाएगा। युकां अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी अपनी पंचायतों में आने वाले चुनावों के लिए बढ़चढ़कर भाग लें बैठक में सैंज पराला से हरीश चंदेल,जैस पंचायत के यशवंत सरोग बड़ोग से संदीप कालिया,गजैड़ी से देवेंद्र राजटा,रोहित बेक्टा,कोटगढ़ कुमारसैन से पूजा राजटा,दीपिका धर्मा सुनील भारद्वाज अमित ठाकुर,राजेन्द्र वर्मा,विकास संजीव ,भुपेंद्र हेटा अजय खाची आदि कई युकां कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।