शास्त्री की भर्ती पर जताई नाराजगी
ठियोग| अधीनस्थचयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से 27 नवंबर को घोषित शास्त्री शिक्षकों के पदों की भर्ती के परिणामों को लेकर ठियोग से इस परीक्षा में भाग लेने वाले कई अभ्यर्थियों ने असंतोष जताया है। इन पदों के लिए 6 जुलाई को साक्षात्कार हुए थे। ठियोग के महेंद्र,जीतराम,दिनेश,अमित अनिल,मनेन्द्र वीरेंद्र आदि कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि साक्षात्कारों के परिणाम नियमों को ताक पर रख कर किए गए हैं। उनका कहना है कि सामान्य वर्ग से पूरे पद भर कर उन पदों को आरक्षित वर्ग से भरा गया है। जबकि नई आरक्षण नीति के अनुसार कोई भी सामान्य पद आरक्षित वर्ग से नहीं भरा जा सकता। इन अभ्यर्थियों यह भी आरोप लगाया है कि साक्षात्कार का माध्यम साक्षात्कार के अंक माने गए उदाहरण के तौर पर 165 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को 15 अंक साक्षात्कार के देकर बाहर कर दिया गया जबकि 155 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को 28 अंक देकर चयनित कर लिया गया। इन अभ्यर्थियों ने कहा है कि वे इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।