पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठियोग में सदस्यता अभियान पूरा

ठियोग में सदस्यता अभियान पूरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग| ठियोगमें भाजपा के सदस्यता अभियान मौसम की खराबी और सर्दी के कारण पूरा होने में देरी हो रही है। ठियोग मंडल भाजपा के पास अब तक ठियोग विस क्षेत्र के कुल 161 में से 121 पोलिंग बूथों से सदस्यता कापियां पंहुची हैं। जिनमें साढ़े बारह हजार के आसपास सदस्य बन चुके हैं। अभी तक कुमारसेन तहसील और ठियोग तहसील के कई बर्फ वाले दूरदराज के 40 मतदान केन्द्रों से सदस्यता कापियां आनी शेष हैं।ठियोग में हर बूथ कमेटी को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके लिए हर बूथ पर 25-25 सदस्यों को बनाने के लिए चार सदस्यता कापियां दी गई हैं। मंडल महासचिव राजेन्द्र चंदेल के अनुसार मंडल को 16 हजार सदस्य प्लस सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी की ओर से दिया गया है जिसे पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर सदस्य बनाए जा चुके हैं और अब केवल कापियों का पहुंचना शेष है जो दो तीन दिनों तक पहुंच जाएंगी।

रजिस्टरभरने का काम शुरू

उधरठियोग में मंडल भाजपा कार्यालय में आजकल मंडल पदाधिकारी सदस्यों के नाम पते रजिस्टरों में दर्ज करने में जुटे हुए हैं। हर सदस्य का नाम पता और टेलीफोन नंबर सदस्यता रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है इसके लिए मंडल कई सदस्य प्रतिदिन कार्यालय आकर कार्य कर रहे हैं। मंडल प्रवक्ता अश्वनी बख्शी के अनुसार यदि हर बूथ से एक सौ सदस्य बनते हैं तो 161 बूथों से 16100 सदस्य बन जाएंगे।

मंडलका अभ्यास वर्ग 14 को

मंडलअध्यक्ष दीपराम के अनुसार 14 फरवरी को ठियोग में मंडल का एक अभ्यास वर्ग आयोजित हो रहा है जिसमें पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे। इस बैठक में सभी 161 बूथों के अध्यक्ष,बूथ पालक,सभी मोर्चों के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में ओर अधिक सदस्य बननो पर भी चर्चा होगी।