- Hindi News
- दिल्ली चुनाव परिणामों पर दिन भर रही सरगर्मी
दिल्ली चुनाव परिणामों पर दिन भर रही सरगर्मी
दिल्ली में आम की जीत के बाद चौपाल में जश्न मनाते कार्यकर्ता।
ठियोग| दिल्लीविस चुनावों के मंगलवार को निकले परिणामों के बाद ठियोग नगर भी दिन भर लोगों की बहस और चर्चा जुटा रहा। भाजपा के कार्यकर्ता जहां पार्टी की हालत से मायूस दिखाई दिए वहीं कांग्रेसी अपनी पार्टी की हार के बावजूद भाजपा को मात्र तीन चार सीटें मिलने से खुश थे। कांग्रेसियों का यह भी कहना था कि नरेन्द्र मोदी का जादू अब समाप्त हो गया है। हालांकि भाजपाई कांग्रेसियों को यह ताना देते नजर आए कि कांग्रेस का तो दिल्ली में बीज ही समाप्त हो गया है। चुनावों के रुझानों और परिणामों को लेकर लोग दिन भर उत्सुक रहे और टीवी सेटों के सामने जमे रहे। भाजपाई इस प्रकार के अप्रत्याशित परिणामों की अपेक्षा नहीं कर रहे थे इसलिए वे काफी निराश थे। उनका तर्क था कि दिल्ली के मतदाता लोकसभा चुनावों के समय ही कह चुके थे कि देश के प्रधानमंत्री मोदी तो दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल बनेंगे। ठियोग में अन्ना हजारे के जनलोकपाल को लेकर आंदोलन के समय कई लोग मार्च और धरने पर निकले थे उनमें से कई लोग मंगलवार को केजरीवाल की जीत की बधाई देते नजर आए।
चौपाल|दिल्लीविधानसभा के चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की शर्मनाक हार पर चौपाल कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस नेता धीरेंद्र सिंह चौैहान ने कहा कि दिल्ली मे भाजपा की हार इस बात की ओर इशारा करती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर भाजपा द्वारा प्रचार करने के बावजूद भाजपा के ३२ निवर्तमान विधायक चुनाव हार गए है तथा भाजपा दिल्ली मे औंधे मुंह गिरी है। चौपाल ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र औक्टा ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे मोदी सरकार के विकास के दावे को खोखला साबित करते है। प्रधानमंत्री केवल उच्च वर्ग के हितों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है तथा इसी लिए उन्हें आम आदमी ने नकार दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता शिव लाल ने अरविंद केजरीवाल को चुनाव जीतने पर बधाई दी है।