स्कूल खुलने से बढ़ी ठियोग में रौनक
ठियोग|नगर मेंमंगलवार से सरकारी स्कूल खुल जाने के बाद रौनक बढ़ गई है। एक फरवरी से ठियोग कालेज भी खुल चुका है जिससे बाजार में भीड़भाड़ काफी बढ़ गई है। मंगलवार को सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के स्कूलों में आने के बाद दसवीं,जमा एक और जमा दो की कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो गई।ी बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होनी हैं। दसवीं कक्षा के प्रैक्टिकल 16 फरवरी से और परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होनी हैं। अन्य कक्षाओं की एडमिशन भी शुरू हो गई है।