- Hindi News
- लंबीधार शनि मंदिर के साधु ने लगाया मारपीट का आरोप
लंबीधार शनि मंदिर के साधु ने लगाया मारपीट का आरोप
ठियोग| पर्यटकस्थल महासू पीक के समीप लंबीधार में स्थित शनि मंदिर में रहने वाले साधू सोमदास ने एक युवक पर 11 फरवरी की रात उसकी कुटिया में जबरन घुसकर उससे मारपीट करने और उसका कुत्ता जबरन ले जाने की रिपोर्ट ठियोग पुलिस थाना में करवाई है। डीएसपी रतनसिंह नेगी के अनुसार आरोपी युवक देवेन्द्र के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है।