पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागवानी के गुर सिखाए

बागवानी के गुर सिखाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग|ठियोग क्षेत्रकी विभिन्न पंचायतों के दो दर्जन से अधिक सेब बागवानों ने फल अनुसंधान केन्द्र मशोबरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर सेब के पौधों की सिधाई और कांट छांट के अलावा विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्राम पंचायत कथोग के प्रगतिशील बागवान जोगेंद्र कंवर की अगुवाई में इन बागवानों को अनुसंधान केन्द्र के अध्यक्ष डाॅ.बीएस ठाकुर ने संस्थान के बारे में पूरी जानकारी दी और बागवानी के क्षेत्र में इस केन्द्र की ओर से किए जा रहे वैज्ञानिक कार्यों का ब्यौरा दिया। फल अनुसंधान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों ने शिविर में जानकारी दी।

विभिन्नविषयों पर दी गई जानकारी

इसशिविर के दौरान सेब की बागवानी में नए अनुसंधानों के बारे में डाॅ. एमएस मनकोटिया ने ठियोग के बागवानों को बताया और कहा कि अब कई प्रकार की नई किस्में और तरीके बागवानी के क्षेत्र में गए हैं। उन्होंने पौधों की कांट छांट के भी वैज्ञानिक तरीके बताए।

डाॅ. पंकज गुप्ता ने सेब पौधों में विभिन्न प्रकार के फफूंद और अन्य बीमारियों की रोकथाम के बारे में बताया। डाॅ. नीना चौहान ने सेब के पौधों को खादों और अन्य सूक्ष्म तत्वों देने के बारे में बताया और सलाह दी कि बागवान विशेषज्ञों की राय से और मिट्टी और पत्तों की जांच के बाद ही पौधों में खादों और अन्य पोषक तत्वों का इस्तेमाल करें। डाॅ. जसबीर सिंह ने बागवानों को फूलों की खेती के बारे में बताते हुए कहा कि बागवान छोटे छोटे सहकारी समूहों में फूलों की खेती करें ताकि वे इकट्ठे होकर मार्केटिंग भी कर सकें।

बागवानोंने उठाया लाभ

प्रशिक्षणप्राप्त करने वाले बागवानों ने बताया कि उन्हें बागवानी से संबंधित कई नई जानकारियां इस शिविर में मिली हैं जिनका उपयोग वे अपने सेब बगीचों में करेंगे।