- Hindi News
- एसएसबी से प्रशिक्षण प्राप्त गुरिल्ला संगठन की बैठक 15 को घणाहट्टी में
एसएसबी से प्रशिक्षण प्राप्त गुरिल्ला संगठन की बैठक 15 को घणाहट्टी में
ठियोग|पिछले कईसालों से केंद्र प्रदेश सरकार से रोजगार की मांग कर रहे एसएसबी से प्रशिक्षण प्राप्त गुरिल्ला संगठन की जिला की बैठक 15 फरवरी को घणाहट्टी में बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाअध्यक्ष प्रेमचंद करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में गुरिल्ला संगठन आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेगा। केंद्र सरकार से संघर्षरत एसएसबी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगारों के लिए जल्दी नीति बनाने और उनके रोजगार के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग करेगा। इस बैठक में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।उधर संगठन की ठियोग इकाई की बैठक हर माह की तरह 25 फरवरी को सराय हॉल ठियोग में होगी।