पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवता चिखड़ेश्वर महाराज की यात्रा शुरू

देवता चिखड़ेश्वर महाराज की यात्रा शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवता चिखड़ेश्वर मंदिर से नगरकोट यात्रा के लिए होंगे रवाना।

सिटी रिपोर्टर|ठियोग

ठियोगक्षेत्र के प्रसिद्ध देवता चिखड़ेश्वर महाराज की नगरकोट कांगड़ा की यात्रा रविवार से शुरू हो रही है। देवता अपने कारदारों के साथ सुबह से यह यात्रा आरंभ करेंगे। 12 साल बाद हो रही देवता की यह यात्रा देव पंरपरा का एक हिस्सा है। देवता चिखड़ेश्वर महाराज तय अंतराल के बाद नगरकोट कांगड़ा स्नान के लिए जाते हैं।

यह यात्रा पैदल ही तय रास्ते से होती है और देवता के साथ बड़ी संख्या में देवता के कारदार कलैणे भी इस यात्रा में जाते हैं। देवता की यह यात्रा सदियों से होती रही है। देवता 22 फरवरी को नगरकोट पहंचेंगे और तीन मार्च को वापिस अपनी देवठी चिखड़ लौट आएंगे। देवता की वापिसी पर देवठी में बढ़ात्तर सामारोह होगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग एकत्र होकर देवता के लौटने पर संभाल करेंगे। इस यात्रा में देवता के गुर कलीराम के अलावा देव प्रमुख मोहनलाल झराईक, देवता कमेटी प्रधान सीआर शर्मा, देव पुजारी दिवाकर शर्मा के अलावा सभी प्रमुख कारदार देवता के साथ रहेंगे। इस यात्रा में देवता पालगी में नहीं जाते हैं।

खबरें और भी हैं...