बासाधार टिक्कर में भेजा जाए पटवारी
ठियोग| ठियोगतहसील की दूरदराज की पंचायतों बासाधार और टिक्कर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन पंचायतों में पटवारी की नियुक्ति की जाए या यहां पर अस्थाई तौर पर सप्ताह में कम से कम एक दिन पटवारी भेजा जाए। ठियोग पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय पंचायत के वर्तमान प्रधान मोहनसिंह चौहान ने बताया कि पिछले एक माह से पटवारी होने के कारण पंचायतों के लोग परेशान हैं और उनके कोई भी दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। पंचायत के विकास के काम भी पटवारी होने के कारण रूके हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायतों में जो पटवारी अतिरिक्त कार्यभार देख रहा था वह नहीं रहा है जिसकारण लोगों को भारी परेशानी है। उन्होंने ठियोग के एसडीएम और तहसीलदार से मांग की है कि इस दूरदराज के इलाके के लोगों की सुविधा के लिए यहां पर पटवारी की तैनाती की जाए।