पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब आढ़ती व्यापारियों से काटेंगे 6 फीसदी कमीशन

अब आढ़ती व्यापारियों से काटेंगे 6 फीसदी कमीशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग | प्रदेशके बागवानों और किसानों को दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में एक बार फिर से 6 प्रतिशत कमीशन देना पड़ सकता है। वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन आजादपुर नई सब्जी मंडी दिल्ली की ओर से 11 सितंबर को अपने सदस्य आढ़तियों के लिए जारी पत्र की एक प्रति ठियोग फैक्स पहुंची है। इसमें एसोसिएशन के प्रधान एसके कोहली ने कहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने किसानों, व्यापारियों से 6 प्रतिशत कमीशन काटने की हमारी अपील को मान लिया है और अब आढ़ती किसानों और व्यापारियों से 6% कमीशन काट सकते हैं। एसोसिएशन ने दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बैंच की ओर से 5 सितंबर को दिए गए फैसले की काॅपी भी संलग्न की है। हाईकोर्ट ने प्रदेश एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की याचिका पर दिल्ली मंडी में किसानों से 6 कमीशन लेने पर रोक लगा दी थी।

हाईकोर्ट का फैसला