देवता कालूनाग कमेटी ने किया स्वागत
ठियोग| उच्चन्यायालय की ओर से पशु बलि बंद करने के निर्णय के बाद से ठियोग की देवठियों में इस विषय पर चर्चा और विचार विमर्श चल रहा है। ठियोग की कई देवठियों में इस निर्णय के बाद उत्पन्न स्थिति पर देव कारदार चर्चा में व्यस्त हैं। ठियोग की भराणा पंचायत के देवता कालूनाग मंदिर कमेटी की बैठक प्रधान हिरामणी शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक निर्णय से एक ओर जहां निरीह पशुओं की हत्या पर रोक लगी है।