अवैध कव्जा करने वाले पर नहीं हुई कारवाई
ठियोगके समीप चिखड़ पंचायत में चलावग से करयाल सड़क पर अवैध कब्जे को हटाने में कारवाई होने पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जताई है। इस मामले को प्रशासन के समक्ष उजागर करने वाले बसंतलाल के अनुसार पंचायत की ओर से 49 हजार 500 रूपये खर्च कर बनाई गई इस सड़क पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। और एसडीएम और पुलिस को सूचना देने पर भी करवाई नहीं हुई है। शिकायत कर्ता के अनुसार उन्होंने जब सड़क पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी उस समय सड़क के 100 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े भाग पर मटर की बिजाई हुई थी ।उधर ठियोग पुलिस के डीएसपी रतनसिंह नेगी ने बताया कि एसडीएम की और से जो मामला उन्हें छानबीन के लिए भेजा गया था उसकी छानबीन कर ली गई है और रिपोर्ट वापिस एसडीएम को भेज दी गई है भूमि वन विभाग की है
चिखड़ पंचायत की चलावग सड़क पर तैयार मटर की फसल।