पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में भरे जाएं रिक्त पद

अस्पताल में भरे जाएं रिक्त पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग| ठियोगअस्पताल में रिक्त पड़े डाक्टरों,फार्मासिस्टों,सफाई कर्मचारियों और अन्य स्टॉफ के पदों को भरने की मांग की है। पूर्व विधायक राकेश वर्मा और मंडल अध्यक्ष दीपराम शर्मा ने जारी एक बयान में कहा अस्पताल में अल्ट्रासाऊँड की मशीन पर रेडियोलाजिस्ट को रिपन अस्पताल में डेपूटेशन पर लगाया गया है। लोगों को बाजार से अल्ट्रासाऊँड करवाना पड़ रहा है। सर्जन डाक्टर का पद भी खाली पड़ा है। भाजपा के अनुसार अस्पताल में एक सफाई कर्मी है जो बीमार है जिस कारण सफाई व्यवस्था की हालत खराब है।सफाई कर्मियों के पांच पद खाली पड़े हैं।चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 6 पद खाली हैं। इसीजी तकनीशियन का पद भी खाली है।भाजपा ने मांग की है कि ठियोग अस्पताल में सभी पदों को तुरंत भरा जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। भाजपा ने ठियोग अस्पताल में पिछले साल 14 नवंबर को मुख्यमंत्री की ओर से भवन के शिलान्यास स्थल पर अभी तक कोई कार्य शुरू होने पर भी रोष जताया है और मांग की है कि भवन का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाए।