भाजपा का सम्मान समारोह 20 को
ठियोग| ठियोगमंडल भाजपा ठियोग विस क्षेत्र में लोकसभा चुनावों के मतदान में भाजपा को सर्वाधिक लीड दिलाने वाले 20 बूथ पालकों और बूथ अध्यक्षों को 20 सितंबर को मंदिर हॉल ठियोग में सम्मानित करेगी। मंडल महासचिव राजेन्द्र चंदेल के अनुसार जिन बूथों के अध्यक्षों और पालकों को सम्मानित किया जाएगा उनमें से सनाई बूथ के अध्यक्ष में सतप्रकाश राजेन्द्र बेक्टा,काशना से मोहरसिंह और नारायण सिंह,जनोटी से मेहरसिंह और लायकराम,कमाह से लायकराम शर्मा और भगतराम,क्वेकली से परसराम और नंदलाल,बांदली बूथ से रामलाल शर्मा और राजेश शर्मा,तूंडा से नारायण सिंह और गीताराम,शदी से जय प्रकाश और पूर्व विधायक राकेश वर्मा,खनार से जगत राम और रमेश,रिहाण से रमेश शर्मा और उदीराम,रामबाजार से जीवन चौधरी और जुगल किशोर,बेक्टा को बूथ से 80 प्रतिशत मत भाजपा को दिलाने के लिए 25 सितंबर को हमीरपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भी सम्मानित किया जाएगा।