पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत प्रतिनिधियों ने किया मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र का दौरा

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग,कुमारसैन के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश का 15 दिवसीय दौरा कर इन प्रदेशों में पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज को देखा कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तहत इन राज्यों की यात्रा करने वालों में ठियोग कुमारसैन के प्रतिनिधियों में जिला परिषद सदस्य आशा कंवर,नारकंडा पंचायत समिति अध्यक्ष राजेश,उपाध्यक्ष हरीकृष्ण शर्मा,सदस्य आरती निर्मोही, ठियोग विकास खंड की शिलारू पंचायत के प्रधान संदीप शर्मा और क्यारटू पंचायत के प्रधान लोकेन्द्र चंदेल शामिल थे। दौरे से लौटे इन लोगों बताया कि उन्होंने वर्धा महाराष्ट्र में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया जिसमें संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन मौजूद थीं। इसके बाद इन प्रतिनिधियो ने मध्यप्रदेश के मुरैना,ग्वालियर,भिंड,शोपुर,भोपाल,इंदौर आदि क्षेत्रों में पंचायतों में जाकर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।