पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिखड़ के उपप्रधान को दे शक्तियां

चिखड़ के उपप्रधान को दे शक्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग| ग्रामपंचायत चिखड़ के लोगों ने पंचायत में प्रधान के इस्तीफे के कारण पंचायत के कार्यों को सुचारू करने के लिए प्रधान की शक्तियां उपप्रधान को देने की मांग की है। पंचायत के लोगों को कहना है कि प्रधान होने के कारण लोगों के कार्य लटके हुए हैं मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की पेमेंट भी नहीं मिल रही है। पंचायत के निवासी अश्वनी के अनुसार पंचायत में लोगों को विकास कामों के लिए सीमेंट भी नहीं मिल रहा है। 16 अगस्त से मनरेगा के तहत हो रहे टैंकों के निर्माण के मजदूरों को भी पैसे नहीं मिले हैं। पंचायत के लोगों के अनुसार जब तक पंचायत में प्रधान के चुनाव नहीं होते उपप्रधान को प्रधान की शक्तियां दी जाएं।