पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमरों में झांक रहे तीन युवक गिरफ्तार

कमरों में झांक रहे तीन युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग। ठियोगमें शुक्रवार रात एक निजी होटल के कमरों में झांक रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये कमरे ठियोग कालेज में चल रही इंटर कालेज प्रतियोगिता के लिए कालेज प्रशासन ने किराए पर लिए हुए थे और इन कमरों में टीमों से साथ आए आफिशियल ठहरे हुए थे जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ये तीनों रात को होटल में हंगामा कर रहे थे और इन्होंने कमरे में ठहरे लोगों से बदसलूकी की ओर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कमरों में ठहरे लोगों ने कालेज प्रशासन को इसकी सूचना दी जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इन तीनों युवकों संजीव,राजेश और महेन्द्र को हिरासत में ले लिया इनके विरूद्ध धारा 354 सी के तहत मामला दर्ज किया गया है शनिवार को इन तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। डीएसपी रतनसिंह नेगी के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।