पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीड दिलाने वाले पालक किए सम्मानित

लीड दिलाने वाले पालक किए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोगमंडल भाजपा ने शनिवार को ठियोग नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में एक समारोह आयोजित कर लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक लीड दिलाने वाले 20 मतदान केन्द्रों के बूथ पालकों और बूथ अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सामारोह में मुख्यातिथि के रूप में ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा थे और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपराम ने की। इस मौके पर नप अध्यक्ष हेमराज वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान चंदेल, महासू जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू वर्मा,महासचिव राजेन्द्र ,उपाध्यक्ष ,अमर सिंह,अश्वनी शर्मा, प्रकाश कालिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश शर्मा,अन्य मोर्चो के अध्यक्ष दिलाराम, अजय जरेट,अनिता वर्मा, सतप्रकाश, पूर्व समिति अध्यक्ष शीला वर्मा, रामानन्द, प्रदेश पंचायती राज सहसंयोजक मनोहर शर्मा, जिला प्रवक्ता साधराम, शहरी अध्यक्ष जुगलकिशोर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर राकेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ठियोग के कुल 161 में से 105 में लोकसभा चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली, जिससे 70 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को देने वाले 20 बूथों को पार्टी के निर्देशानुसार सम्मानित किया गया है। इस मौके पर नप अध्यक्ष हेमराज वर्मा, इंदू वर्मा ,ज्ञान चंदेल, दीपराम वर्मा,कमलेश आदि कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में ठियोग में भाजपा को और सक्रिय करने का आह्वान किया और पूर्व विधायक और पदाधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों के दुखदर्द में शामिल होने को कहा।

25 को हमीरपुर में सम्मान

महासचिवराजेंद चंदेल ने बताया कि ठियोग विस क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को देने वाले कमाह पंचायत के बूथ पालक सतप्रकाश और बूथ पालक राजेन्द्र बेक्टा को 25 सितंबर को हमीरपुर में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवरीघाट पंचायत के तीन और कमाह और मुंडु पंचायतों के दो से तीन बूथों पर भाजपा को बढ़त मिली है।

लीड दिलाने वाले भाजपा के बूथ पालक अपने प्रमाण पत्र और मोमेंटो के साथ।