छात्रों पर अत्याचार कर रहे हैं वीसी
ठियोग|ठियोग कीएबीवीपी इकाई ने आरोप लगाया है कि विवि प्रशासन छात्रों पर अत्याचार कर रहा है और इसे सहन नहीं किया जाएगा।शनिवार को सराय हॉल में आयोजित बैठक में संगठन के नगर अध्यक्ष अंकित वर्मा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि विवि में फीस वृद्धि और लोकतंत्र बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के विरूद्ध कारवाई रोकी नहीं गई तो संगठन वीसी और प्रदेश सरकार के विरूद्ध ठियोग में भी आन्दोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि वीसी 100 प्रतिशत फीस एक साथ बढ़कर गरीब छात्रों के लिए पढ़ाई को कठिन कर रहे हैं। सगंठन ने विवि में छात्राओं की पिटाई करने पर भी रोष जताया और छात्रों बेरहमी से पीटने की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन लोकतंत्र की हत्या कर रहा है और ठियोग एबीवीपी वीसी के विरूद्ध ठियोग कालेज में वीसी के विरूद्ध आंदोलन करेंगे। बैठक में सोमवार को ठियोग एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।