शूंगला बिशू मेला 10 अक्तूबर को
ठियोग | युवाठोडा और सांस्कृतिक क्लब मतियाना की बैठक अमीचंद चंदेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई मुद्दो पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस साल शड़ी मतियाना में होने वाला शूंगला बिशू मेला 10 अक्तूबर को होगा। करीब पांच-छह दशक पुराने हर साल आयोजित होने इस मेले में इस बार प्रसिद्ध ठोडा दल कड़ैल कोटखाई और बखोगी चौपाल भाग लेंगे। इस मेले में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स को बतौर मुख्यअतिथि आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में ठियोग प्रशासन से आग्रह किया गया कि क्षेत्र की ग्रामीण संपर्क सड़कों की हालत में सुधार किया जाए।