30 तक बंद रहेगा कोर्ट रोड
ठियोग| जनोगघाटसे एसडीएम और न्यायालय की ओर जाने वाली सड़क पर टाईलें बिछाने और मुरम्मत के कार्य के चलते इस सड़क को 30 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ठियोग नप की ओर से इस सड़क पर टाईलें बिछाने का कार्य चल रहा है। ठियोग के एसडीएम एमआर भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान वाहनों के लिए हिमुडा रोड का इस्तेमाल वाहन चालक कर सकते हैं। नप अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने बताया कि सड़क का कार्य जल्दी करने समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को अधिक परेशानी हो।