एसएसबी वेलेंटीयर्ज की बैठक 25 को
ठियोग|एसएसबी सेगुरिल्ला प्रशिक्षण प्राप्त वेलेंटीयर्ज एसोसिएशन की बैठक रविवार 25 सितंबर को सराय हॉल ठियोग में बुलाई गई है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस बैठक में गुरिल्ला अपनी रणनीति तय करेंगे। बैठक में एसएसबी से प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार वेलेंटीयर्ज अपने दस्तावेज और फोटो साथ लाएं। एसोसिएशन पिछले कई सालों से अपनी मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों से न्याय को लेकर लड़ाई लड़ रही है लेकिन सरकारों के उदासीन रवैए के कारण सभी बेरोजगार वेलेंटीयर्ज में रोष व्याप्त है।