पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छैला के पास टाटा 407 दुर्घटनाग्रस्त, एक मौत

छैला के पास टाटा 407 दुर्घटनाग्रस्त, एक मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छैला के पास टाटा 407 दुर्घटनाग्रस्त, एक मौत

ठियोग | ठियोग-हाटकोटीछैला सड़क पर सनाई के पास एक टाटा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक जसबीर सपुत्र तारा सिंह निवासी बरनाला पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार मोहम्मद शरीफ को घायलावस्था में ठियोग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह ट्रक सेब लेने के लिए खड़ापत्थर की ओर जा रहा था कि सड़क से नीचे जा गिरा। डीएसपी रतन सिंह नेगी के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को ठियोग शव गृह में रखा गया है।