उत्सव से राजस्व बढ़ा, विकास कार्य तेज
ठियोग| कस्बेके शालीबाजार,अस्पताल मार्ग,कृष्णा गली,शड़याना रोड सहित कई रास्तों आदि में नप की ओर से चक्का टाईलें लगाने के बाद अब जनोगघाट से एसडीएम और कोर्ट रोड पर भी पेवर टाईलें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। नप अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने बताया कि कोर्ट रोड पर सड़क के दोनों और दो-दो फुट सड़क पर पेवर टाईलें लगाई जा रही हैं और सर्दियों के मौसम में यदि इनके लगाने का परिणाम ठीक रहा तो पूरी सड़क पर पेवर लगाए जाएंगे। ठियोग उत्सव में स्टॉलों से नप को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले नगर में कई विकास के कार्य किए हैं जिनमें नगर में कई नए शौचालयों के निर्माण के अलावा रास्तों और सड़कों पर जगह जगह बैंच लगाए गए हैं। कई रास्तों और सड़कों पर टाईलें बिछाई हजिसमें उपाध्यक्ष विवेक थापर सहित सभी पार्षदों ने भाग लिया। ठियोग नप में अभी कई वार्डो में सुधार की गुंजाईश है।