पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कटों से लोग परेशान

बिजली कटों से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग | पिछलेएक-डेढ़ साल से बिजली के कटों से लोग बहुत परेशान हैं। विद्युत विभाग पिछले कई महीनों से लाइनों,सबस्टेशनों और अन्य मरम्मतो के कार्यों को लेकर आए दिन बिजली के कट लगा रहा है। मंगलवार को कई घंटे के कट के बाद बुधवार को भी विभाग ने बिजली के कट की सूचना दे रखी है जिससे सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को काम करने का बहाना मिल रहा है। ठियोग और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दोपहर बाद से शाम तक बिजली ठप रही। नप अध्यक्ष हेमराज वर्मा का कहना है कि ठियोग कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बिजली के कटों से लोग परेशान हैं। विभाग के एसडीओ एमआर भारद्वाज का कहना है कि गुम्मा में 66 केवी सब स्टेशन की मरम्मत के कारण मंगल और बुधवार को आंशिक कट लगाया गया है।