पूर्व सैनिक बनाएंगे संगठन
ठियोग| ठियोगतहसील के पूर्व सैनिक एक अक्तूबर को ठियोग के नेहरू मैदान में एकत्र होकर अपना संगठन बनाएंगे। यह जानकारी देते हुए पूर्व सैनिक रमेश वर्मा ने देते हुए बताया कि संगठन की कार्यकारिणी का गठन जिला सलाहकार रामानन्द शर्मा की अध्यक्षता में होगा। उन्होंने ठियोग तहसील के सभी पूर्व सैनिकों से एक अक्तूबर को इस बैठक में भाग लेने की अपील की है। उन्होने बतया कि बैठ में पूर्व सैनिकों पूर्व सैनिकों के परिवारों को रही सम्याओं पर भी विचार बिर्मश होगा।