क्यारा में पहली बार आई बस
ठियोग| पंचायतक्यारा में नाबार्ड के तहत बनी साढ़े चार किलोमीटर लंबी बील-रेगटू वाया बिजलीधार सड़क को बुधवार को एसडीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम ने पास कर दिया। एक करोड़ तीस लाख रूपए की लागत से बनी इस सड़क पर पहली बार बस आने पर लोगों ने जगह जगह अधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम एमआर भारद्वाज,लोकनिर्माण विभाग,पथ परिवहन निगम,पुलिस और अन्य विभागों के प्रशासन अधिकारियों के अलावा स्थानीय पंचायत प्रधान,जिला परिषद सदस्य रामलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पहले क्यारा तक फसलें ले जाने के लिए खच्चरों का इस्तेमाल करते थे। लोगों ने इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि इस सड़क पर नियमित बस सेवा शुरू की जाए।