अिभभावक बोले, धर्मपुर स्कूल को दो स्टॉफ
ठियोग|ठियोग केमधान क्षेत्र की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में अध्यापकों की कमी को दूर करने की मांग अभिभावकों ने सरकार से की है। स्कूल प्रबन्धन समिति के प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा के कि स्कूल में राजनीति शास्त्र,इतिहास के रिक्त पदों के अलावा कला अध्यापक नहीं है। पाठशाला के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता को यहां पर पद ग्रहण करने के बाद शिक्षा निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जिससे यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और अभिभावकों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। प्रबंधन समिति ने इस प्रतिनियुक्ति को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए कहा है कि इस कारण स्कूल में पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।एसएमसी ने शेष रिक्त पदों को भी तुरंत भरने की मांग सरकार से की है।