मंडल भाजपा अनुसूचित मोर्चा का विस्तार
ठियोग| ठियोगमंडल भाजपा के अनुसूचित जाित मोर्चा की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष दिलाराम मेहता की अध्यक्षता मे हुई। इसमें पार्टी सदस्यता सहित कई मुद्दों पर चर्चा के अलावा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष दिलाराम ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आया है और पार्टी के साथ लोग बड़ी संख्या में जुड़ना चाह रहे है। बैठक में निर्णय किया गया कि यदि अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यहवार होता है तो इसकी जानकारी मोर्चा अध्यक्ष को दी जाए, मोर्चा ऐसे मामलों को उचित मंचों पर उठाएगा।