बिजली उपभोक्ता 31 तक दें लोड की जानकारी
ठियोग| कोटखाईस्थित विद्युत उपमंडल बाघी के सहायक अभियंता सुरेश पाल ठाकुर ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं को जिनका विद्युत लोड 20 किलोवाट से कम है से आग्रह किया है कि वे 31 दिसंबर तक स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरेलु या व्यवसायिक संस्थानों का वास्तविक लोड बताएं। ठाकुर के अनुसार यह पाया गया है कि उपभोक्ताओं ने आधुनिक उपकरणों से अपना लोड बढ़ा लिया है लेकिन किसी ने भी बढ़े हुए लोड को विभाग से स्वीकृत नहीं करवाया है।