पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोगउपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान होम गार्डस की दूसरी वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र के जवानों ने स्वयंसेवी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। प्लाटून कमांडर बीएल शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को भूकंप,अग्निकांड और बाढ़ के समय किए जाने वाले बचाव के तरीकों को व्यवहारिक रूप से बताया। ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के समय धैर्य खोने और घायलों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थे।

इस सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवी विद्यार्थियों को कमाह आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डाॅ. मनोज मेहता ने स्वास्थ्य के बारे में बताया और स्वच्छता अपनाने से बीमारियों को रोकने बारे में जागरूक किया। वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक की सैंज शाखा के प्रबंधक आरएस श्याम ने स्वयंसेवियों को बैंकोंं की कार्यप्रणाली के बारे में बताया और बैंको की ओर से किसानों बागवानों और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए योजनाओं की जानकारी दी।

एनएसएस के प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि इस शिविर में छात्र छात्राओं को सामजिक कार्यों के अलावा विभिन्न विभागों के बारे में और बौद्धिक विकास को लेकर भी जानकारी दी जा रही है।

आपदा के समय व्यवहारिक प्रशिक्षण देते जवान।