डीएवी अभिभावकोंं ने बनाया संघ
ठियोग|ठियोग केडीएवी स्कूल अभिभावक संघ का गठन किया गया अभिभावको की बैठक में हुए चुनावों में रविकांत प्रकाश को अध्यक्ष,दिनेश चंदेल और रामकृष्ण मदराई को उपाध्यक्ष,ज्ञान हेटा को सचिव,सुरेश वर्मा का सहसचिव,रामकृष्ण शांडिल को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र वर्मा,बृज शर्मा और देवेन्द्र शर्मा और विनोद हेटा को सलाहकार और सुनील ग्रोवर को प्रैस सचिव चुना गया। गठन के बाद संघ ने प्रधानाचार्य रितु सहगल से मुलाकात की और स्कूल में फीस वृद्धि और अन्य मामलों पर विचार विमर्श किया। सुनील ग्रोवर के अनुसार अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को पूरा सहयोग देने का वादा किया और प्रधानाचार्य के रूख पर संतोष प्रकट किया। यह भी निर्णय किया गया कि स्कूल से संबधित मामलों को अभिभावक और स्कूल प्रबंधन आपसी बातचीत से ही सुलझाएंगे।