पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भराणा में सत्रहवां पुराण यज्ञ शुरू

भराणा में सत्रहवां पुराण यज्ञ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग| ठियोगके मधान क्षेत्र के देवता कालू नाग के परिसर में कलश स्थापना के साथ सत्तरहवें पुराण यज्ञ के रूप में कुर्म महापुराण का शुभारंभ हो गया। भगवतों के नगर से प्रसिद्ध इस पवित्र देव स्थल पर भागवताचार्य संदीप शर्मा ने कुर्म पुराण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस यज्ञ की पूर्णाहुति 15 दिसंबर को होगी। यज्ञ कमेटी के सचिव नंद लाल शर्मा ने बताया कि इस यज्ञ में जदूण,धार कंदरू,मानण,सुकेत,शड़ी देवठियों के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।मंदिर कमेटी प्रधान हिरामणी,उपप्रधान गीताराम,भंडारी भजनानंद,यज्ञ कमेटी प्रधान महेन्द्र,उपप्रधान कुंदनलाल,सचिव रणजीत के अलावा सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस पवित्र यज्ञ में आकर कुर्म पुराण का श्रवण करने का आह्वान किया है।