- Hindi News
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नशे के विरुद्ध किया जागरूक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नशे के विरुद्ध किया जागरूक
ठियोग| एबीवीपीइकाई ने मंगलवार को युवाओं में नशों की आदत बढ़ने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मुहीम चलाई। इस दौरान इस छात्र संगठन के सदस्यों ने ठियोग बाजार में पर्चे बांटे जिसमें भांग,चरस और अन्य प्रकार के नशों से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। इस के अलावा स्वच्छता और स्वच्छ आचरण के प्रति भी लोगों का जागरूक किया गया। इस अभियान में एबीवीपी के पदाधिकारियों और छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया।