पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलधार, बलग और संधू में सड़क हादसे, 3 की मौत

बलधार, बलग और संधू में सड़क हादसे, 3 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग | ठियोगकी बलघार और बलग पंचायतों में हुई कार और पिकअप दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। बलग के पास एक पिकअप दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई जिसमें गुम्मा चौपाल के संतराम की मौत हो गई जबकि बलसन क्षेत्र की बलघार पंचायत के शगार गांव में हुई मारुति कार दुर्घटना शनिवार दिन के समय हुई। इसमें शगार गांव के 45 वर्षीय अनंतराम की मौत हो गई। पुलिस दोनों दुर्घटनाओं की जांच कर रही है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में संधू से चिखड़ जा रही पिकअप गिर गई। इस दुर्घटना में पिकअप चला रहे ठियोग के बबलू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप में सवार एक अन्य युवक बच गया। पिकअप सेब से लदी थी। चढ़ाई में जब ये नहीं चढ़ी तो प्रेमकांत पत्थर लगाने के लिए नीचे उतरा लेकिन पिकअप बैक हो गई। ड्राइवर बबलू ने छलांग मारी लेकिन वह पिकअप के नीचे गया। इससे उसकी मौत हो गई।