- Hindi News
- प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से होगा ठियोग को लाभ
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से होगा ठियोग को लाभ
लोकसभासांसद वीरेन्द्र कश्यप ने कहा है कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की सरकार के समय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ठियोग के हर गांव में सड़कें पहुंची उसी प्रकार से मोदी सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना से ठियोग के बेमौसमी सब्जी उत्पादकों को बहुत लाभ होगा। कश्यप रविवार को ठियोग की क्यार पंचायत के जई में तीन दिवसीय बिशू मेले के समापन पर बोल रहे थे।
महिलाओं सब्जी उत्पादन में बड़ा योगदान है कश्यप ने सांसद निधि से बसमोल डोम देवता मंदिर में सराय के लिए डेढ़ लाख रूपए दिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जगतप्रकाश नड्डा की ओर से मातली सड़क के लिए एक लाख बगैण के मंदिरों के लिए दो लाख रूपये की घोषणा की।
समिति सदस्य दिलाराम ने भी बिशू मेले में 51 हजार रूपए,संपर्क सड़क के लिए निधि से 30 हजार रूपये और ठोडा दलों और स्कूली बच्चों को 1100 रूपये प्रत्येक को देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा के पंचायती राज मोर्चा के अध्यक्ष सतप्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ,सुरेश शर्मा,स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।