पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस पंचायतों में हुई ग्राम सभाओं में प्रधानों ने सुनी जन समस्याएं

दस पंचायतों में हुई ग्राम सभाओं में प्रधानों ने सुनी जन समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम सभा में समस्याएं सुनते हुए।

चेयड़ से दें व्यवसायिक संस्थानों को पानी

ग्रामसभा में 110 साल पुरानी चेयड़ उठाऊ पेयजल योजना से पानी की सप्लाई गलु, फागू अन्य पर्यटक स्थलों में निजी सरकारी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को देने को लेकर भी सरकार को प्रस्ताव भेजने पर सहमति हुई ताकि ग्रामीणों के लिए बनी पेयजल योजनाओं का पानी ग्रामीणों को मिल सके। ग्राम सभा में पानी की समस्या को लेकर अधिकतर सदस्य नाराज दिखाई दिए और सरकार से इस पंचायत में पेयजल की समस्या हल करने की मांग की गई। 35 साल पुरानी गलु खुर्द पेयजल योजना के सुधार की मांग भी ग्राम सभा सदस्यों ने की

विकास खंड की बणी पंचायत में वीरवार को ग्राम सभा में उपस्थित सदस्य।

मोहन साहिल|ठियोग

ठियोगविकास खंड की दस पंचायतों में बुधवार को नवनिर्वाचित पंचायतों की पहली ग्राम सभाएं आयोजित हुईं जिनमें ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर नए प्रधानों,उपप्रधानों के समक्ष पंहुचे। इस पहली बैठक में पंचायतों में स्वच्छता अभियान के अलावा गांवों की विभिन्न समस्याओं और सामाजिक कल्याण की सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। नए प्रधान उपप्रधान सदस्य बड़े उत्साह के साथ पंचायतों में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उसी के आधार पर कई प्रस्ताव भी ग्राम सभाओं में पारित किए गए।

विकास खंड की ग्राम पंचायत बणी में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पंचायत घर पहुंचे और अपनी समस्याएं नवनिर्वाचित प्रधान के समक्ष रखीं।इस पंचायत में कुल 593 ग्राम सभा सदस्यों में से दोपहर दो बजे तक 230 से अधिक सदस्य हाजिर हो चुके थे। सभा में गांवों में स्वच्छता के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और पंचायत में आने वाले पर्यटक स्थलों फागू, गलु, महासू पीक आदि के अलावा हर वार्ड के गांवों में स्वच्छता कूड़ा प्रबंधन पर विचार हुआ।

पंचायत प्रधान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पंचायत की स्वच्छता के लिए खर्च होने वाली राशि को पंचायत में आने वाले पर्यटकों, यहां पर स्थित होटलों, रिजार्टों मनोरंजन पार्कों से सेवा शुल्क लेने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस तरह से प्राप्त धनराशि का उपयोग पंचायत में स्वच्छता अभियान के लिए किया जाएगा। ग्राम सभाओं में वृद्धावस्था विधवा पैंशन जिन पात्र लोगों को नहीं मिल रही है वे मामले भी सामने लाए गए।

इसके अलावा नए बनने वाले डिजिटल राशनकार्डों को इस माह तैयार करने का निर्णय किया गया। बणी के अलावा भराड़ा, बड़ोग ,बासाधार ,बलघार, बगैण आदि 9 अन्य पंचायतों में भी बुधवार को ग्राम सभाएं आयोजित की गई थीं इनमें से कुछ पंचायतों में कोरम पूरा हुआ जबकि कुछ में कोरम पूरा नहीं हो सका। बुधवार को जिन दस पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित कई गई थीं उनमें से कई पंचायतों में खंड विकास अधिकारी नीरज चांदला पंचायत उपनिरीक्षक मदन शर्मा ने स्वयं दौरा किया। शेष 40 पंचायतों में वीरवार, शुक्रवार और सोमवार को ग्राम सभा की बैठकें होनी हैं। ठियोग की 22 पंचायतों में 7 फरवरी को मनरेगा को लेकर रखी गई ग्राम सभाओं में कोरम पूरा हो चुका है।

खबरें और भी हैं...