मतियाना में करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत
ठियोग |ठियोगउपमंडल के मतियाना में वीरवार को एचटी लाईन पर काम करने गए एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। वीरवार दिन के समय यह हादसा उस समय हुआ जब विद्युत विभाग में कांट्रेक्ट पर लगा 26 वर्षीय दीपक मतियाना में स्कूल के समीप एचटी लाईन को काटने गया था। विद्युत विभाग के एक्सीयन बीएल कौंडल ने बताया कि दीपक की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी और विभाग प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देगा। इस दुर्घटना के बाद एक्सीयन सहित विभाग के मुख्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।