पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सभाओं में उठा रहे ग्रामीण अपनी समस्याएं

ग्राम सभाओं में उठा रहे ग्रामीण अपनी समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिप सदस्य ने पंचायतों का दौरा कर जानी समस्याएं

विकासखंड ठियोग के जिप वार्ड घूंड से नवनिर्वाचित सदस्या रेखा मोक्टा ने अपने वार्ड की विभिन्न पंचायतों का दौरा शुरू कर उनकी समस्याएं जानने और पंचायती राज को लेकर जागरूकता फैलाने का अभियान शुरू किया है। रेखा मोक्टा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जारी इस अभियान के दौरान वे सैंज, बलग, बागड़ी, पड़गैया आदि कई पंचायतों के गावों में जाकर लोगों से संपर्क कर चुकी हैं और उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताने के अलावा उनसे अपनी पंचायतों की ग्राम सभाओं में जाकर अपने गांवों की विकास योजनाओं को तैयार करने में सहयोग करने और पंचायतों के कामकाज की देखरेख करने का आह्वान किया है। रेखा मोक्टा के अनुसार उन्होंने आने इस दौरे के दौरान पंचायतों की समस्याओं की भी जानकारी लोगों से ली है और वे इन सभी समस्याओं को जिला परिषद की बैठकों में प्रमुखता से उठाकर इन्हें हल करवाने का पूरा प्रयास करेंगी।

सिटी रिपोर्टर| ठियोग

ठियोगविकास खंड में तीसरे चरण में शुक्रवार को 14 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इससे पहले बुधवार और वीरवार को पहले और दूसरे चरण में 22 ग्राम पंचायतों आयोजित ग्राम सभाओं में से 17 मे कोरम पूरा हो गया। वीरवार को 9 में से 6 पंचायतों में कोरम पूरा हुआ ओर इन पंचायतों ने ग्राम सभाओं ने कई योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए। इसके अलावा स्वच्छता, सामाजिक कल्याण अन्य बातों पर भी चचाएं हुईं।

शुक्रवार को क्यारा पंचायत में बड़ी संख्या में ग्राम सभा के सदस्य पंचायत घर पहुंचे। प्रधान शीतल कटोच ने बैठक की अध्यक्षता की। उपप्रधान रामलाल लेप्टा,पंचायत समिति सदस्या सुरेन्द्र खाची सहित सभी सदस्य भी उपस्थित थे। इस बैठक में क्यारा स्कूल सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई और सदस्यों ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को प्रधान के समक्ष रखा। भराड़ा पंचायत ने किए कई अहम निर्णय- ठियोग नगर के साथ लगती भराड़ा पंचायत में बड़ी संख्या में ग्राम सभा सदस्य ग्राम सभा में आए। इस मौके पर पंचायत की अपनी 52 बीघा भूमि को खेती योग्य बनाने सहित कई अहम निर्णय किए गए। युवा उपप्रधान कपिल भारद्वाज ने बताया कि प्रधान प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा के तहत व्यक्तिगत कामों के बजाए सार्वजनिक विकास के कामों को महत्व देने का निर्णय किया गया। पंचायत के अपने आईआरडीपी भवन को अपने कब्जे में लेकर आय बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। पंचायत सदस्यों ने डिजिटल राशनकार्डोँ का विरोध किया और कहा कि बैंकों से रसोई गैस की सब सीडी भी समय पर नहीं मिल रही है।

टीसीपीमें मिलाने का विरोध

ग्रामसभा ने भराड़ा पंचायत के धनौत सहित कुछ गावों को टीसीपी में बिना लोगों की राय के शामिल करने का विरोध किया गया और इस निर्णय को रद्द करने की मांग की गई। कुंदली वार्ड में सालों से बने पानी के टैंक में पानी आने,ठियोग नगर की गंदगी पंचायत के पेयजल स्त्रातों में मिलने सहित कई जनहित के मामलों पर भी जमकर चर्चा हुई। शटैयां पंचायत में भी शुक्रवार को कोरम पूरा हुआ। प्रधान का पद ओबीसी के कारण रिक्त होने के कारण उपप्रधान संदीप वर्मा ने अध्यक्षता की।

खबरें और भी हैं...