ठियोग की 36 में से 25 पंचायतों में कोरम पूरा
ठियोग |नवनिर्वाचित ग्रामपंचायतों में आयोजित हो रही पहली ग्राम सभाओं में अब तक तीन चरणों के दौरान कुल 36 पंचायतों में से 25 पंचायतों में ग्राम सभाओं का कोरम पूरा हो चुका है और इस प्रकार से इन पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें सफल रही हैं। अब चौथे चरण में सोमवार को शेष बची 14 पंचायतों में ग्राम सभाएं होनी हैं।विकास खंड में कुल 50 पंचायतें हैं। ये पंचायतें ठियोग, चौपाल और कुसुंपटी विस क्षेत्रों में बंटी हुई हैं। हर पंचायत में 350 से 600 तक ग्राम सभा सदस्य हैं। हर परिवार से एक सदस्य ग्राम सभा का सदस्य होता है। पंचायतों में बनाए जा रहे डिजीटल राशन कार्डों के फार्मों को प्राप्त करने के लिए भी लोग पहली बैठक में काफी संख्या में पहुंचे जिसकारण ग्राम सभाओं का कोरम पूरा करने में भी सहायता मिली। सभी पंचायतों में आजकल डिजीटल राशनकार्ड बनाने का काम भी चल रहा है। इसके लिए हर परिवार को आधार कार्ड नंबरों के साथ फार्म भर कर पंचायत में देना है जिसके बाद सभी परिवारों के डिजीटल राशनकार्ड बनाए जाएंगे।