पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एप्पल फेस्टिवल में सेब की वैरायटी लेकर पहुंचे 200 बागवान, खुशबू से महका पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- सेब प्रदर्शनी के दौरान सेब की अलग-अलग वैरायटी को देखतीं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स और विजय सिंह मनकोटिया।
शिमला। राजधानी में बागवानी विभाग और पर्यटन विभाग के ओर से संयुक्त रूप से आयोजित एप्पल फेस्टिवल का आगाज वीरवार को हुआ। फेस्टिवल में शिमला, मंडी और किन्नौर के 200 बागवानों ने भाग लिया। इस दौरान सभी बागवान अपने अपने सेब की वैरायटी लेकर पहुंचे। फेस्टिवल में सेब की प्रदर्शनी में लगे सेब यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आकर्षित कर रहे थे।
एप्पल फेस्टिवल में सेब की करीब 15 वैरायटी प्रदर्शित की गई। इस उत्सव में सेब की तीन किस्में जेरोमाइन, रेड विलोक्स और रेड लंबगाला को पहली बार लाया गया। प्रदर्शनी में इन तीनों वैरायटीज के सेब को लोग बार-बार देखने आ रहे थे। प्रदर्शनी में अपने सेब लेकर पहुंचे कोटखाई के प्रेम ने कहा उन्होंने इंटर रूट स्टॉक से ये वैरायटी तैयार की है। इस वैरायटी का सेब काफी उमदा किस्म का है।

सेब से बने व्यंजन परोसे

फेस्टिवल में पहुंचे लोगों ने यहां लगे स्टॉल में परोसे जा रहे सेब से बने व्यंजनों का पूरा लुत्फ उठाया। पर्यटक और स्थानी लोगों ने सेब से बनी मिठाइयां और अन्य उत्पादों की खरीदारी भी की। फेस्टिवल में सेब से बनी खीर, मिठाइयां, पाई, परोसी गई। इसके अलावा सेपू बड़ी, सिड्डू आदि व्यंजन परोसे गए। एप्पल फेस्टिवल में पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय
लोगों सेब की प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। अशोक कोचर ओर करुणा ने कहा कि प्रदर्शनी में सेब देखने के बाद कुछेक वैरायटीज पंसद आई।